हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

सरसों के बाजार से क्या मिल रहे है संकेत बाजार में कितनी तेजी मंदी का अनुमान

किसान और व्यापारी भाइयों, कल सरसों के बाजार में 25 से 75 रुपये तक का सुधार देखने को मिला है। कल जयपुर मंडी में सरसों का भाव 25 रुपये तेज होकर 7300 पर पहुँच गया है, वहीं भरतपुर मंडी में सरसों का भाव 70 रुपये तेज होकर 6850 पर पहुँच गया है। इस समय मंडियों में नई सरसों की छिटपुट आवक शुरू हो चुकी है, पर इसका सरसों की कीमतों पर कोई खास असर नहीं देखने को मिल रहा है। नई सरसों की आवक मध्य प्रदेश और राजस्थान की मंडियों में हो रही है, जो अगेती फसल की है हालाँकि अभी नमी अधिक है और आवक बेहद कम है। कल सरसों तेल की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है वही सरसों खल के भाव स्थिर ही बने रहे। बात करें इस नए सीजन की, तो इस बार भी सरसों के बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है क्योंकि पिछली बार भी सरसों का स्टॉक कम था, जिसके चलते पिछले सीजन में अच्छी तेजी देखने को मिली थी और इस बार भी ऐसी ही स्थिति बनने की संभावना नजर आ रही है। चीन की तरफ से सरसों खल की जबरदस्त मांग बनी हुई है

हालाँकि अभी सरसों की पेराई कम होने की वजह से सप्लाई सीमित चल रही है। बाजार के रुझान पर नजर डालें तो बाजार में पुरानी सरसों की कमी को देखते हुए फिलहाल कीमतों में किसी बड़ी गिरावट की गुंजाइश नहीं दिख रही है, लेकिन निकट भविष्य में नई सरसों की आवक बढ़ने वाली है, इसलिए फिलहाल बहुत बड़ी तेजी की उम्मीद भी कम ही है। आने वाले 15 से 20 दिनों में कीमतें आरएस100-आरएस125 प्रति क्विंटल से ज्यादा बढ़ने के आसार नहीं हैं, और अगले 20-30 दिनों में जब नई आवक का दबाव बढ़ेगा, तो भाव में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, अगर सरसों की मांग और सप्लाई के संतुलन को देखें, तो दो महीने या उससे अधिक की लंबी अवधि के लिए बाजार का नजरिया काफी मजबूत है और आगे चलकर अच्छी तेजी आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। बाकि व्यापार अपने विवेक से करे और रोजाना मंडी भाव जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

Leave a Comment