हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

सरसों में अब कितनी तेजी बाकी क्या यही लगेगा ब्रेक पूरी रिर्पोट

किसान और व्यापारी भाइयों, सरसों के बाजार में पिछले 4-5 दिनों से लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, जिससे इसके दाम कुल मिलाकर करीब ₹300 से ₹400 प्रति क्विंटल तक उछल चुके हैं; हालांकि मंगलवार को भी दिनभर बाजार मजबूत रहा और शाम तक ज्यादातर मंडियों व प्लांटों में भाव ₹100 से ₹150 तक तेज हो गए थे, लेकिन बाजार बंद होने के ठीक पहले बड़ी तेल मिलों द्वारा खरीद दाम घटाने से सलोनी प्लांट सहित अन्य प्रमुख केंद्रों और मंडियों में ₹50 से ₹100 प्रति क्विंटल का दबाव देखा गया, जिसकी वजह से आज बाजार की शुरुआत ₹50 से ₹100 की हल्की मंदी के साथ हो सकती है। पर इस गिरावट से घबराने या चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि लगातार आई बड़ी तेजी के बाद बाजार में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव (करेक्शन) आना बिल्कुल आम बात है और जानकारों का भी मानना है कि यह सुस्ती ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, क्योंकि देश में पिछले साल के मुकाबले सरसों का स्टॉक काफी कम है और सरकार के पास भी कोई माल नहीं बचा है, जबकि दूसरी तरफ तेल मिलों की मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए इस मामूली नरमी के बाद बाजार में तेजी दोबारा लौटेगी और आने वाले दिनों में सरसों के भाव फिर से मजबूत हो जाएंगे। मंडियों के भाव पर नजर डालें तो कल जयपुर मंडी में सरसों का भाव ₹125 की तेजी के साथ ₹7825 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया

जबकि भरतपुर मंडी में ₹100 की बढ़त दर्ज हुई और वहां भाव ₹7500 पर रहा। सुमेरपुर मंडी में दिन के दौरान ₹200 की जोरदार तेजी देखने को मिली थी, लेकिन शाम को बड़ी तेल मिलों द्वारा भाव घटाने के कारण अंतिम भाव ₹100 घटकर ₹7740 रह गया, और इसी तरह सलोनी प्लांट में भी दिन में सरसों के भाव ₹125 तक मजबूत हुए थे, लेकिन बाजार बंद होते-होते ₹75 की गिरावट के साथ अंतिम भाव ₹8550 पर बंद हुआ। हालांकि, उल्लेखनीय बात यह है कि शाम की इस गिरावट के बाद भी ज्यादातर बाजारों में ₹25 से ₹50 प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई है इसे आप ऐसे समझ सकते है की कल कल में भाव 150 रूपये बढ़ा और इसी तेजी में से शाम को 75 रूपये घटगये तो तेजी 75 की दर्ज की गई। दूसरी तरफ सरसों तेल बाजार में भी मजबूती स्पष्ट दिखाई दी, जहाँ एक्सपेलर तेल में जयपुर ₹25 की तेजी के साथ ₹1511, दिल्ली ₹30 तेज होकर ₹1550, चरखी दादरी ₹25 तेज होकर ₹1530 तथा मुरैना ₹30 की तेजी के साथ ₹1540 प्रति 10 किलो तक पहुंच गया; वहीं कच्ची घानी तेल में जयपुर और बूंदी दोनों जगह ₹25 की तेजी के साथ ₹1531, अलवर ₹20 तेज होकर ₹1550 तथा भरतपुर ₹30 की तेजी के साथ ₹1550 तक पहुंच गया, जिससे यह साफ है कि सरसों तेल की कीमतें अब ₹1550 की मजबूत रेंज में कारोबार कर रही हैं। सरसों खल के बाजार में भी शानदार तेजी देखने को मिली है, जहाँ जयपुर में खल का भाव ₹50 की बढ़त के साथ ₹3175, भरतपुर में ₹50 तेज होकर ₹3300, गंगापुर सिटी (हस्ती एग्रो) में ₹100 के जोरदार उछाल के साथ ₹3400/3450, सोंख में ₹25 तेज होकर ₹3300, सुमेरपुर में ₹50 की मज़बूती के साथ ₹3221 और चरखी दादरी में ₹10 की हल्की बढ़त के साथ ₹3160 प्रति क्विंटल पर पहुँच गया है; और कई प्रमुख जगहों पर खल के दाम ₹3300 का स्तर पार कर जाना यह साफ दिखाता है कि पशु आहार बनाने वालों की मांग बेहद तगड़ी है, जिससे सरसों खल का भाव अब ₹3300 की मजबूत रेंज में आ गया है। अगर पूरी तस्वीर को देखें तो सरसों बाजार के बुनियादी हालात (फंडामेंटल्स) काफी मजबूत नजर आ रहे हैं और पिछले कुछ दिनों की लगातार एकतरफा तेजी के बाद आई यह मंदी सिर्फ एक तकनीकी सुधार (करेक्शन) है, क्योंकि बाजार में माल का स्टॉक कम होना, तेल और खल की लगातार बनी हुई मांग और सरकार के पास कोई पुराना सुरक्षित भंडार (रिजर्व स्टॉक) न होना जैसी परिस्थितियाँ आगे भी सरसों को पूरा सहारा देती रहेंगी, जिससे इस थोड़ी सी नरमी के बाद बाजार में तेजी की दोबारा वापसी हो सकती है और आने वाले दिनों में सरसों के दाम फिर से नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। बाकी व्यापार अपने विवेक से करे।

कल के सरसों मंडी भाव

मंडीसरसों भावतेजी / मंदी
पोरसा7175
मुरैना7400
जयपुर7900तेजी 75
दिल्ली7700तेजी 200
हापुड़7750तेजी 50
अशोकनगर7000 / 7100
देवास6000 / 6450
गंज बासौदा7100 / 7200
खातेगांव5800 / 6500
खुरई6200 / 6550
मंदसौर6800 / 7200
गंगापुर सिटी7500तेजी 90
भरतपुर7440 / 7450तेजी 150
डीग7440
गोयल कोटा7700
अलवर7600तेजी 100
सुमेरपुर7625तेजी 155
डीसा7000तेजी 100
मुरैना7500तेजी 250
ग्वालियर7450तेजी 50
हिसार7200तेजी 50
टोंक7380तेजी 100
निवाई7400तेजी 100
रेवाड़ी6800 / 7400तेजी 200
पोरसा7175तेजी 100
खैरथल7421
चरखी दादरी7550 / 7600

नोट व्यापार अपने विवेक से करे भाव की जांच पड़ताल अवश्य करें हानि से बचने के लिए भाव हर टाइम चेंज होते रहते है

Leave a Comment